रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार को 566 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई – During A Checking Drive On Sunday, The Police Took Action Against 566 Vehicles

November 29, 2026


संतकबीरनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार को 566 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इन वाहनों से 6,69,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई गई। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों और यातायात प्रभारी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 566 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 6.69 लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X