Shravasti News:तराई में घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार – Dense Fog In The Terai Region Slows Down Vehicular Traffic

जमुनहा-बहराइच मार्ग पर छाया कोहरा।
November 29, 2026

जमुनहा-बहराइच मार्ग पर छाया कोहरा।
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई शनिवार सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। शुक्रवार रात से शुरू हुआ कोहरे का सिलसिला सुबह नौ बजे तक जारी रहा। इसके चलते सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालकों ने फॉग लाइट के सहारे सफर तय किया। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
तराई में ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ही लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। सुबह और शाम के साथ रात में भी ठंड बढ़ रही है। अब कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शनिवार सुबह कम दृश्यता के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। उन्हें स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए।
बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान : डॉ. एनएन
मौसम में बदलाव के चलते ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द और मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायतें बढ़ रही हैं। बच्चों में वायरल संक्रमण का खतरा भी अधिक है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने ठंडी चीजों और बहुत ठंडे पानी के सेवन से बचने, पौष्टिक व स्वच्छ भोजन करने की सलाह दी। बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाएं और सुबह-शाम ठंडी हवा से बचाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। तबीयत खराब होने पर खुद दवा लेने के बजाय सीएचसी या जिला अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लें।
November 29, 2026
डायट में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक। कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में समग्र शिक्षा योजना के तहत विज्ञान विषय के शिक्षण के लिए प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान शिक्षण को सरल और प्रभावी बनाने […]
November 29, 2026
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जांच करते डीएम। श्रावस्ती। निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के 921 मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगाए गए। यहां बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई और विभिन्न फार्म भरवाए। अभियान की गुणवत्ता परखने के लिए डीएम […]
