रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sant Kabir Nagar News:मगहर में ओवरब्रिज निर्माण को मिली रफ्तार – Construction Of Overbridge In Maghar Gains Momentum
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:मगहर में ओवरब्रिज निर्माण को मिली रफ्तार – Construction Of Overbridge In Maghar Gains Momentum

November 27, 2026


मगहर। सूती मिल रोड पर 694 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए अधिग्रहीत भवन, दुकानों और चहारदीवारी के मालिकों को बृहस्पतिवार को मुआवजे का भुगतान किया गया। सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों और अमीन छेदी पाल ने करीब 30 प्रभावित लोगों को चेक वितरित किए। मुआवजे का भुगतान मिलने पर लोगों ने खुशी जताई।

गौरतलब है कि मगहर में बंद पड़ी सूती मिल की जमीन पर औद्योगिक हब विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही सूती मिल रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से मगहर से गोरखपुर जिले के खजनी रोड तक सीधा संपर्क स्थापित होगा और आगे बनारस तक का सफर भी आसान होगा। इससे क्षेत्र में आवागमन के साथ औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

ओवरब्रिज निर्माण के लिए करीब 50 लोगों के मकान, दुकान और चहारदीवारी के साथ 20 लोगों की भूमि प्रभावित हो रही है। इनमें अकबाल अहमद, मोहम्मद अकरम, नईम, जमील अहमद, भोकाला, मौलवी रमजान अली, खालिक हुसैन, कौलू प्रसाद, राम अवध, संजय, बदरे आलम, बदरुज्जमा, मुन्ना, हाजी अकरम खान, काजिम अली, अब्दुर्रहीम, मकसुदुल हसन, अशफाक, चंद्रभान यादव और मुबारक अली सहित अन्य लोग शामिल हैं।

वहीं, रामअवध, कौलू प्रसाद, हाजी याकूब, मुख्तार अहमद, मकसुदुल हसन, सबलू और बदरुज्जमा सहित अन्य काश्तकारों की जमीन का हिस्सा भी निर्माण की जद में आ रहा है।

सेतु निर्माण निगम की ओर से प्रभावित काश्तकारों से सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को करीब 30 भवन, दुकान और चहारदीवारी मालिकों को मुआवजे की राशि चेक के माध्यम से दी गई।इ

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X