Shahjahanpur News:पीटकर घायल करने के आरोप में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज – Four People Charged With Beating And Injuring
खुटार। गांव मुरादपुर निबियाखेड़ा के सादिक हुसैन ने चार लोगों पर पीटकर घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर को गश्त के दौरान पुलिस गांव में गई थी। पुलिस को देखकर ताश खेल रहे जब्बार, छोटा, वारिस अली, शाहिद अली भाग निकले थे। ताश खेलने वालों को लगा कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी है, इस कारण चारों लोग उनसे रंजिश मान रहे थे। नौ नवंबर को गांव में कहीं जा रहे थे। चारों लोगों ने उनको रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाकर विवेचना कराई जा रही है। संवाद
