शाहजहांपुर। कार्तिक मास के पावन अवसर पर रामनगर कॉलोनी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
रविवार की शाम को बरात का प्रारंभ मंदिर से हुआ। ढोल और बैंडबाजाें की धुन पर श्रद्धालु थिरक उठे। ‘आज मेरे श्याम की शादी है’ भजन पर नृत्य करते हुए श्रद्धालु निकले। मंदिर पहुंचने पर बरात का स्वागत किया गया। इसके बाद पंडित रजनीश अवस्थी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया।
वर पक्ष की ओर से श्याम सुंदर कपूर और वधू पक्ष की ओर से लाजपत बतरा ने वैवाहिक रस्में निभाईं। कार्यक्रम में अशोक सचदेवा, दिनेश गोगिया, आशु मिश्र, दीपक गोगिया, राजकुमार, अजीत चोपड़ा, अर्जुन, राजमाता, सरोज, रमन और सुषमा मौजूद रहे। संवाद