शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shravasti News:शिक्षकों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन – Teachers Staged A Protest And Submitted A Memorandum
श्रावस्ती

Shravasti News:शिक्षकों ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन – Teachers Staged A Protest And Submitted A Memorandum

November 20, 2026


Teachers staged a protest and submitted a memorandum.

धरना स्थल पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक।- स्रोत: संगठन

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के आह्वान पर बुधवार को परिषदीय शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम श्रेया को सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने बताया कि ज्ञापन में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और टीईटी की पूर्वगामी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा प्रमाणपत्रों की एसटीएफ जांच पर रोक लगाने, पदोन्नति, वेतनमान, अवकाश और स्थानांतरण से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में न्यूनतम उत्तीर्णांक की बाध्यता समाप्त करने, माध्यमिक शिक्षकों की भांति 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान देने और मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार शिक्षक पद पर नियुक्त करने की मांग भी शामिल है।

इस मौके पर जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा, हरीश कुमार, अनूप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील दत्त शुक्ला, जनार्दन यादव और राममिलन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X