रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Siddharthnagar News:कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत – Siddharthnagar News: Woman On Her Way To Bathe On Kartik Purnima Struck By A Motorcycle; Dies
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत – Siddharthnagar News: Woman On Her Way To Bathe On Kartik Purnima Struck By A Motorcycle; Dies

November 26, 2026


Siddharthnagar News: Woman on her way to bathe on Kartik Purnima struck by a motorcycle; dies

मृतिका भानमती के घर पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

– संसरी रोड पर हादसे में गंभीर रूप से हुई थीं घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

– पति की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बढ़नी। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जा रही महिला की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा ढेबरुआ थाना क्षेत्र के संसरी रोड पर हुआ। गंभीर रूप से घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जमधरा गांव निवासी पारस यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी मानमती देवी (50) कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने चरगहवां घाट जा रही थीं। संसरी रोड पर कल्लू चौहान के घर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना देखकर संसरी गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार को पति पारस यादव ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एसओ ढेबरुआ चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X