रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी – Siddharthnagar News: Villagers Informed About Public Welfare Schemes During A ‘gram Chaupal

November 27, 2026


सिद्धार्थनगर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरवंत के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव, प्रशासक प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X