रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:मोटरसाइकिल सवार 3 युवक हेरोइन संग गिरफ्तार – 3 Arrested With Heroine

November 25, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

Updated Tue, 24 Nov 2026 11:15 PM IST

3 arrested with heroine

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। सीआईए सिरसा ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6.34 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार, निशान सिंह और नरेन्द्र सिंह शामिल हैं। राकेश कुमार चतरगढ़पट्टी सिरसा का निवासी है। निशान सिंह गांव रोड़ी और नरेन्द्र सिंह सदर बाजार सिरसा का रहने वाला है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने यह जानकारी दी। उनका एक पुलिस दल सांगवान चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद था। पुलिस को देखकर युवकों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X