Sirsa News:सैनी सभा ट्रस्ट की कमान के लिए दो दावेदार आमने-सामने, सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन – Two Contenders Face Off For The Command Of Saini Sabha Trust, Secretary And Treasurer Positions Elected Unopposed
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट के नेतृत्व की कमान किसके हाथों में होगी इसे लेकर सदस्यों में उत्सुकता बढ़ गई है। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के आमने-सामने आने से मुकाबला तय हो गया है। वहीं सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन हुआ है।
ट्रस्ट के संरक्षक लीलाधर सैनी और विजय पाल सैनी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार सैनी और नरेंद्र कुमार सैनी ने नामांकन दाखिल किए हैं। दोनों उम्मीदवारों के मैदान में होने के कारण इस पद पर मतदान होगा।
सचिव पद के लिए विक्रम सैनी एकमात्र उम्मीदवार रहे। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने से उनका निर्विरोध चयन हुआ। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार भी निर्विरोध चुने गए।
नामांकन और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार एडवोकेट, पर्यवेक्षक राजकुमार सैनी और सहपर्यवेक्षक दयानंद सैनी ने मुकेश कुमार सैनी को चढ़ता सूरज और नरेंद्र कुमार सैनी को ट्रैक्टर चुनाव चिन्ह दिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए होने वाला मतदान चुनाव की अगली महत्वपूर्ण प्रक्रिया होगी।
