रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sitapur News:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत – Two Friends Die A Tragic Death After Being Hit By An Unidentified Vehicle
सीतापुर

Sitapur News:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत – Two Friends Die A Tragic Death After Being Hit By An Unidentified Vehicle

November 23, 2026


Two friends die a tragic death after being hit by an unidentified vehicle

शेखर राठाैर

रामकोट। नेशनल हाईवे-30 पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की जान चली गई। एलिसिया पार्क के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम पंचायत कुचकापुर के प्रधान मनोज राठौर के 18 वर्षीय बेटे शेखर राठौर और उसके दोस्त नेरीकलां निवासी 18 वर्षीय आयुष जायसवाल की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शेखर अपने दोस्त आयुष के साथ स्कूटी से सीतापुर आ रहा था। इसी दौरान एलिसिया पार्क के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महज 18 साल की उम्र में दो दोस्तों की असमय मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

सीओ विनय यादव ने बताया कि रामकोट पुलिस को तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

शेखर राठाैर

शेखर राठाैर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X