Solan News:गेहूं फसल बिजने के 21 दिन बाद करें सिंचाई – Weather News Solan
November 28, 2026
सोलन। जिले के लिए अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार शुष्क मौसम के कारण फसलों में मिट्टी की नमी की कमी हो सकती है। इससे सिंचाई की आवश्यकता बढ़ सकती है और कीटों के प्रकोप की संभावना भी है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में समय पर सिंचाई करें। मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए सूखी घास से मल्चिंग करें। कीटों के प्रकोप की रोकथाम के लिए फसलों की नियमित निगरानी भी जरूरी है। पशुओं को सूखे और सुरक्षित आश्रय स्थलों में रखने तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। गेहूं की फसल बिजने के 21 से 25 दिन बाद पहली सिंचाई करें। सिंचाई के बाद पर्याप्त नमी होने पर यूरिया की दूसरी खुराक डालें। सेब के पौधों में फफूंद संक्रमण से बचाव के लिए बोर्डों पेस्ट लगाएं। ऊनी सेब माहू के प्रकोप की निगरानी करें और आवश्यकतानुसार क्लोरपाइरीफॉस का छिड़काव करें।
November 29, 2026
दाड़लाघाट (सोलन)। ईएसआई दाड़लाघाट में आशा कार्यकर्ताओं की सेक्टर मीटिंग डॉ. राहुल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सेंटर फॉर क्रॉनिक डिजीज कंट्रोल (आईसीएमआर) की ओर से आशा कार्यकर्ताओं की एनसीडी एप को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट टीम के सदस्य उमा ठाकुर और गुरप्रीत […]
November 28, 2026
पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति का दिया संदेश कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में शनिवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल अर्की की किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता सुरक्षा परमार […]
November 28, 2026
वीडियो: मैराथन के साथ बद्दी में तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेला शुरू
