रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को दस साल का कठोर कारावास – Court Decession In Rape Case

November 28, 2026


दोनों दोषियों को 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई

एडीएसजे फास्ट ट्रैक कनिका चावला की अदालत ने सुनाई सजा

जनवरी 2020 में बद्दी में दोनों ने नाबालिग से किया था दुष्कम

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (पॉक्सो) सोलन कनिका चावला की अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को सजा सुनाई है। दोषियों में अशरफ खान और शमशुद्दीन शामिल हैं। दोनों को दस साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों दोषी बिलासपुर जिले के इल्लेवाल गांव (ग्वालथाई, कोट कोलूहर) के निवासी हैं। मामले की पैरवी सोलन के लोक अभियोजक चंदर सागर नेगी ने की।

उन्होंने कहा कि अशरफ खान को पॉक्सो अधिनियम की धारा चार के तहत दस साल का कठोर कारावास और 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत पांच साल का कठोर कारावास और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। धारा 506 के तहत छह महीने की साधारण कैद की सजा दी गई। जुर्माना न भरने पर एक साल की अतिरिक्त कठोर कैद का प्रावधान है। दोषी शमशुद्दीन को पॉक्सो अधिनियम की धारा चार और सत्रह के तहत दस साल का कठोर कारावास और 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत पांच साल का कठोर कारावास और 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर छह महीने की अतिरिक्त कठोर कैद का प्रावधान है। पीड़िता घटना के समय करीब सत्रह वर्ष की नाबालिग थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना वर्ष 2020 में हुई थी। 29 जनवरी 2020 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता स्कूल जा रही थी। शमशुद्दीन और अशरफ ने उसे अपनी कार में लिफ्ट देने की पेशकश की। वे पीड़िता को बद्दी के कृष्णा होटल ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला बद्दी के महिला पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। सहायक उपनिरीक्षक ज्ञान चंद ने मामले की जांच की। अभियोजन पक्ष ने मामले को साबित करने के लिए इक्कीस गवाहों की जांच की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X