शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोलन

Solan News:महंगाई भत्ते के बकाया एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग – Demands Of Pensioners

November 10, 2026


दाड़लाघाट में सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारियों की हुई मासिक बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। राज्य विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई की मासिक बैठक ई. बृजलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एसोसिएशन के समक्ष रखीं। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि एसोसिएशन मंडी के पूर्व महासचिव एवं बिजली बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय चंद्र सिंह मडयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विजय ठाकुर ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा कर्मचारियों के हितों की पैरवी की। इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एसोसिएशन के सचिव बृजलाल ठाकुर ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और हर माह आयोजित होने वाली बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने का आग्रह किया। इकाई अध्यक्ष प्रेम केशव ने हिमाचल प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के लिए आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के बकाया एरियर का भुगतान भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड की ओर से प्रदेश सरकार की तर्ज पर बकाया एरियर के भुगतान के आदेश जारी किए जा चुके हैं। कर्मचारियों ने प्रबंधन से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एसोसिएशन के निर्देशानुसार 16 और 17 नवंबर को कुल्लू इकाई में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके लिए डेलीगेट्स के नाम भी जल्द भेज दिए जाएंगे। बैठक में बृजलाल ठाकुर, विजय ठाकुर, प्रेम केशव, कमल ठाकुर, प्रेम लाल, बहादुर, पार्वती ठाकुर, सुहारू राम, मस्तराम, परसराम, दिलु राम सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X