सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Solan News:सुबाथू में यातायात सुधार को लेकर छावनी परिषद सख्त – Cantonment Board Strict Regarding Traffic Improvements In Subathu
सोलन

Solan News:सुबाथू में यातायात सुधार को लेकर छावनी परिषद सख्त – Cantonment Board Strict Regarding Traffic Improvements In Subathu

November 16, 2026


Cantonment Board strict regarding traffic improvements in Subathu

सुबाथू छावनी परिषद द्वारा मेन रोड पर लगाया गया ‘नो पार्किंग’ का सूचना बोर्ड। स्रोत संवाद

क्षेत्र में सभी प्रमुख मार्गों पर लगाए नो पार्किंग के बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और जाम मुक्त रखने के लिए छावनी परिषद प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मुख्य अधिशासी अधिकारी के आदेशानुसार परिषद ने शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर नो पार्किंग के चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।

प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, सलारिया पार्क से फर्नीचर यार्ड तक मुख्य सड़क पर वाहन खड़े करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा चर्च, धर्मशाला और पोस्ट ऑफिस से बाजार की ओर जाने वाली सड़क को भी नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

छावनी परिषद ने वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। छावनी प्रशासन ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X