रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन – Hit Chintak Abhiyan (well-wishers Campaign) Organized On The Occasion Of Ashok Singhals Birth Centenary Year
सोनभद्र

Sonebhadra News:अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंतक अभियान का आयोजन – Hit Chintak Abhiyan (well-wishers Campaign) Organized On The Occasion Of Ashok Singhals Birth Centenary Year

November 23, 2026


Hit Chintak Abhiyan (Well-wishers Campaign) organized on the occasion of Ashok Singhals birth centenary year

रेणुकूट में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर हित चिंत

रेणुकूट। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रविवार को राधा-कृष्ण मंदिर के सत्संग भवन में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर हित चिंतक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने समाज में सेवा, संस्कार, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता क्षेत्र गौ सेवा प्रमुख प्रेम शंकर ने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक एकता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए जीवनभर कार्य किया। उनके विचार और कार्य आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि हित चिंतक अभियान के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना भी है। मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने अशोक सिंघल के योगदान को याद करते हुए सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने भी समाजहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता बताई। बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक संदीप गुप्ता ने युवाओं से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, दीपकृष्ण महाराज, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, हरिराम शाह, विजय सिंह, मनीष मिश्रा और वीरेंद्र सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X