रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण से जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी – Encroachment At Weekly Market Leads To Traffic Congestion, Causing Increased Hardship For Pedestrians
सोनभद्र

Sonebhadra News:साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण से जाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी – Encroachment At Weekly Market Leads To Traffic Congestion, Causing Increased Hardship For Pedestrians

November 29, 2026


Encroachment at weekly market leads to traffic congestion, causing increased hardship for pedestrians

कोन कचनरवा बाजार में लगा जाम। संवाद

कोन। कोन और कचनरवा बाजार में साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार थाने में शिकायत की गई है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। कोन में रविवार और कचनरवा में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इस दौरान मुख्य मार्ग की पटरियों पर दुकानदारों के ठेले और वाहन खड़े हो जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आवागमन बाधित हो जाता है। महज 100 से 200 मीटर की दूरी तय करने में घंटों लग जाते हैं। जाम में स्कूली बच्चे और मरीज फंसे रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की पटरियों से कम से कम 1 मीटर की दूरी छोड़कर दुकानें लगाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X