Udhampur News:अवैध खनन में दो दिनों में 28 वाहन जब्त, 23 के चालान – Jammu Kashmir News
रियासी। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने अवैध खनन में शामिल 28 वाहनों को जब्त किया गया। 23 वाहनों के चालान किए।जिला पुलिस ने सभी वाहन मालिकों, चालकों और ट्रांसपोर्टरों से आग्रह किया है कि वे खनिजों का परिवहन लागू नियमों और विनियमों के अनुसार ही करें। उन्हें वैध परमिट, आवश्यक दस्तावेज, ट्रांजिट पास और अन्य सहायक दस्तावेज, जिनमें वैध रसीदें और आवश्यक कागजात शामिल हैं, साथ रखने होंगे।
