रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं नमता पटियाल – Namta Patiyal Has Become An Example Of Self-reliance

November 25, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Wed, 25 Nov 2026 12:06 AM IST

Namta Patiyal has become an example of self-reliance.

थानाकलां (ऊना)। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवा रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक मिसाल थानाकलां की नमता पटियाल पेश कर रही हैं, जिन्होंने आत्मनिर्भरता को केवल अपने जीवन तक सीमित नहीं रखा बल्कि अपने व्यवसाय के माध्यम से अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। नमता पटियाल थानाकलां में अपना निजी होटल संचालित कर रही हैं। इस व्यवसाय के जरिये वह न केवल परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं बल्कि कई लोगों को रोजगार देकर उनकी आजीविका का सहारा भी बनी हुई हैं। खास बात यह है कि उनके पति प्रदेश से बाहर एक निजी फर्म में कार्यरत हैं जबकि नमता ने स्थानीय स्तर पर अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए स्वरोजगार की राह चुनी है। उनका यह प्रयास उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को पूरा करने से पीछे हट जाती हैं। नमता पटियाल की कहानी यही संदेश देती है कि आत्मनिर्भरता केवल खुद कमाने का नाम नहीं बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर पैदा करने का नाम है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X