शहडोल:ग्राहक की मदद के लिए दिए 90 हजार, साइबर शिकायत में फंस गया दुकानदार का बैंक खाता, एसपी से जांच की मांग – Shahdol: Shopkeeper’s Bank Account Frozen After Rs 90,888 Transfer, Seeks Police Investigation

एसपी से शिकायत
November 25, 2026

एसपी से शिकायत
ग्राहक की मदद के लिए किया गया एक लेन-देन अब न्यू बस स्टैंड के एक दुकानदार के लिए परेशानी का कारण बन गया है। राम कंप्यूटर्स एंड फोटोकॉपी के संचालक मोहनलाल यादव का बैंक खाता साइबर शिकायत के बाद होल्ड कर दिया गया है। खाते पर लगी रोक से परेशान यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका दावा है कि जिस व्यक्ति को उन्होंने नकदी दी थी, उसने पारिवारिक जरूरत बताकर रुपये मंगवाए थे। उन्हें इस रकम के किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी।
दूसरे व्यक्ति के खाते से पहुंची थी रकम
मोहनलाल यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया था। उसने अपनी मां का ऑपरेशन कराने के लिए तत्काल नकदी की जरूरत बताई और गूगल पे से भुगतान करने की बात कही। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से उनके गूगल पे खाते में 90 हजार 888 रुपये ट्रांसफर किए गए।
दो एटीएम से निकाली गई रकम
यादव के अनुसार भुगतान मिलने के बाद वह संबंधित व्यक्ति के साथ एटीएम पहुंचे। वहां बंधन बैंक के एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद एसबीआई एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उसी एटीएम से 40 हजार रुपये और निकाले। शेष 10 हजार रुपये दुकान पर अपने भाई के एसबीआई एटीएम कार्ड से निकालकर उस व्यक्ति को दे दिए।
ये भी पढ़ें: एमपी: नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी घमासान, भाजपा ने पीसी शर्मा के खिलाफ की शिकायत
नंबर ब्लॉक, अब फुटेज से जांच की उम्मीद
कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि साइबर शिकायत के चलते उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। यादव का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। अब उन्होंने पुलिस से 13 नवंबर को दोपहर करीब 1:21 बजे के एटीएम केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर जांच कराने का आग्रह किया है।
आवेदन में उन्होंने 90,888 रुपये के लेन-देन की जांच, बैंक खाता होल्ड करने का कारण, संबंधित साइबर शिकायत और एफआईआर का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही बैंक स्टेटमेंट, गूगल पे ट्रांजेक्शन और नकदी निकासी के साक्ष्य जांच में शामिल करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि यदि जांच में जानबूझकर धोखाधड़ी में संलिप्तता नहीं मिलती है तो नियमानुसार खाते से रोक हटाई जाए।
November 28, 2026
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर विस्तार बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते […]
November 28, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों […]
November 27, 2026
बैठक में मौजूद अधिकारी विस्तार जिले में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और बच्चों के नियमित टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीयन और बच्चों को पेंटावैलेंट-1 टीका लगाने की उपलब्धि कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]
