रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:होनहार विद्यार्थियों के लिए उड़ान की छात्रवृत्ति परीक्षा 12 दिसंबर को – ‘udaan’ Scholarship Examination For Promising Students On December 12

November 27, 2026


बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थान उड़ान की ओर से प्राथमिक छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी।

इसमें बंगाणा और ऊना खंड के विभिन्न स्कूलों में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रत्येक स्कूल से कम से कम एक और अधिकतम तीन विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, लठियाणी, मंदली बंगाणा और ऊना शामिल हैं। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगा। इसमें गणित, पर्यावरण विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक खंड के शीर्ष 11 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 2100 रुपये, दूसरे को 1800 रुपये, तीसरे को 1500 रुपये, चौथे को 1200 रुपये और पांचवें को 900 रुपये दिए जाएंगे। छठे से ग्यारहवें स्थान तक के छह विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X