रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:पवानी गांव पहुंचा प्रशासन; 44 परिवारों को दी तत्काल राहत. – Administration Reached Pawani Village; Provided Immediate Relief To 44 Families

November 27, 2026


डीएम और विधायक ने ग्रामीणों का हालचाल लिया

अहेतुक सहायता, टेंट, राशन और सामूहिक रसोई की व्यवस्था की

पुरोला। मंगलवार को मोरी विकासखंड के पवानी गांव में भीषण अग्निकांड के बाद बुधवार को जिला अधिकारी प्रशांत आर्य और क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। इस दौरान प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।

मंगलवार को लगी भीषण आग में गांव के 33 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिनमें 44 परिवार निवासरत थे। आग इतनी विकराल थी कि घटना के 24 घंटे बाद भी कई स्थानों पर मलबे से धुआं और आग सुलगती रही। प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को 5-5 हजार रुपये की अहेतुक सहायता के चेक वितरित किए। इसके अलावा रहने के लिए टेंट, आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा भोजन की समस्या को देखते हुए सामूहिक रसोई की व्यवस्था शुरू करा दी।

जिला अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि अग्निपीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। परिवारों के लिए टेंट की व्यवस्था कर दी गई है, पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया गया है और जिनके घर पूरी तरह जल गए हैं, उनके लिए सामूहिक रसोई संचालित की जा रही है। साथ ही नुकसान का आकलन कर नियमानुसार आगे की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रशासन को राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X