अजमेर:दरगाह में जायरीन की जेब काटने वाला गिरोह बेनकाब, पांच आरोपी गिरफ्तार, छह लाख के 25 मोबाइल बरामद – Ajmer: Five Pickpockets Arrested Near Dargah, 25 Stolen Mobile Phones Worth Rs 6 Lakh Recovered

दरगाह क्षेत्र से पांच शातिर जेबकतरे गिरफ्तार
November 23, 2026

दरगाह क्षेत्र से पांच शातिर जेबकतरे गिरफ्तार
दरगाह क्षेत्र में जायरीन की जेब काटने वाले एक शातिर गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त किए गए इन सभी मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनके विरुद्ध चोरी तथा जेब काटने के कई मामले अदालत में लंबित हैं।
दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि भीड़भाड़ के बीच जायरीन की जेब काटने वाले इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने दरगाह परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय होटल संचालकों और अपने मुखबिरों से संपर्क साधा। संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर जब उनसे पूछताछ की गई, तो इस कार्रवाई के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दरगाह शरीफ आए जायरीन के चोरी किए गए 25 मोबाइल बरामद किए।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी को धमकी मामला, उच्च न्यायालय में सुनवाई टली
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दरगाह थाना क्षेत्र के अंदरकोट स्थित अंबा बावड़ी निवासी मोहम्मद सलीम के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आमिर, नई सड़क स्थित ताराशाह नगर निवासी मोहम्मद जाहिद के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ग्यासुदीन, खादिम मोहल्ला के ढोली चौक निवासी मोहम्मद फरजान के 21 वर्षीय पुत्र फरदीन खान, लाखन कोतरी निवासी मुख्तार शेख के 23 वर्षीय पुत्र शेख फरहान आलम तथा सिलावट मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य बदमाशों और चोरी के मोबाइल फोन बेचने के संबंध में गहनता से जानकारी जुटा रही है।
November 27, 2026
राजस्थान में मंदिरों और खेतों के कुओं को निशाना बनाने वाली चोरी की गैंग के खिलाफ देवली थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बावड़ी बालाजी मंदिर से चांदी के छत्र चोरी होने के मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मंदिरों से चांदी के छत्र और अलग-अलग […]
November 26, 2026
अढ़ाई दिन के झोपड़े में शिवलिंग पुनः स्थापित करने की मांग विस्तार अजमेर में दरगाह के निकट स्थित अढ़ाई दिन के झोपड़े को उसके मूल स्वरूप में लौटाने और परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने […]
November 26, 2026
अजमेर जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद पर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता लांबा उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रजिया को 9 मतों से हराकर पद पर कब्जा जमाया। चुनाव प्रक्रिया के तहत दोपहर 3 बजे मतदान शुरू […]
