गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

अपनी पुरखों की जमीन न छोड़ें :डाॅ. हरक सिंह – Do Not Abandon The Land Of Your Ancestors: Dr. Harak Singh

November 19, 2026


तल्ला नागपुर विकास मेले में लोकगायक सौरभ मैठाणी ने बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी

चोपता। तल्ला नागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले के चौथे दिन गढ़वाली लोक गायक सौरभ मैठाणी ने अपने गीतों से समां बांधा। मेले में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने पहाड़ से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की खुशहाली से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। इसलिये स्थानीय निवासी अपनी पुरखों की जमीन न छोड़ें। उन्होंने पहाड़ की संस्कृति को बचाने और उसके संवर्धन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। इससे पूर्व उन्होंने मंच पर खूब ठुमके भी लगाए।

मेले में युवा लोक गायक सौरभ मैठाणी ने गीतों से समां बांधा। इस दौरान रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख अगस्त्यमुनि शांति प्रसाद चमोला, कांग्रेस नेता प्रदीप थपलियाल, समाज सेवी कुलदीप रावत, दीप सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी, मेला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन मेवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण बर्त्वाल, प्रधान सरोजनी देवी, पंचम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X