टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में पत्नी नेहा स्वामी के साथ पहुंचे अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, शो के दौरान अर्जुन ने नेहा की खाने की आदतों को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे कुछ दर्शकों ने बॉडी शेमिंग बताया। अब इस पूरे मामले पर अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सफाई देते हुए कहा है कि उनका इरादा नेहा के लुक्स पर टिप्पणी करना नहीं, बल्कि उनकी खान-पान की आदतों और सेहत को लेकर बात करना था।