रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:अजेय अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, सामने होगी चीन की चुनौती – India Aim To Extend Dominance Over China In Women’s Asian Champions Trophy
खेल

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी:अजेय अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, सामने होगी चीन की चुनौती – India Aim To Extend Dominance Over China In Women’s Asian Champions Trophy

November 24, 2026


India Aim to Extend Dominance Over China in Women's Asian Champions Trophy

भारतीय महिला हॉकी टीम
– फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने चौथे राउंड रॉबिन मुकाबले में चीन से भिड़ेगी। तीन मुकाबलों में लगातार तीन जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम की नजरें चीन के खिलाफ जीत हासिल कर महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखने पर होंगी। चीन मौजूदा ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम है और इस टूर्नामेंट की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम भी है।

भारत ने एशियन गेम्स के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। टीम इस समय तीन मैचों में नौ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। जापान के भी नौ अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर वह दूसरे स्थान पर है। वहीं, चीन तीन मैचों में चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X