रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लिवर रोग:बीमारियों की स्क्रीनिंग को लेकर विशेषज्ञों की जरूरी सलाह, ये एक जांच खोलेगी गहरे राज – Beyond Alcohol Know The Growing Threat Of Metabolic Liver Disease Kyu Hota Hai
फिटनेस

लिवर रोग:बीमारियों की स्क्रीनिंग को लेकर विशेषज्ञों की जरूरी सलाह, ये एक जांच खोलेगी गहरे राज – Beyond Alcohol Know The Growing Threat Of Metabolic Liver Disease Kyu Hota Hai

November 24, 2026


Beyond Alcohol know The Growing Threat of Metabolic Liver Disease kyu hota hai

लिवर की बीमारियों का बढ़ता खतरा
– फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने, भोजन को पचाने और ऊर्जा के भंडारण जैसे कई जरूरी काम करता है। लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी के चलते इस अंग की सेहत पर कई तरह से नकारात्मक असर देखा जा रहा है। कम उम्र में भी लोग लिवर की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। 

क्या हो अगर आपका लिवर धीरे-धीरे खराब हो रहा हो और आपको इसकी भनक तक न लगे? चौंकाने वाली बात ये है कि लिवर की गंभीर बीमारियों के शुरुआती दौर में भी अक्सर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखाई देते। लोगों को लगातार थकान, भूख कम लगने, जी मिचलाने और पेट में दर्द जैसी परेशानियां तो होती रहती हैं पर अक्सर इसे सामान्य मानकर अनदेखा कर दिया जाता है। 

आंकड़ो से पता चलता है कि दुनियाभर में 1.5 अरब से ज्यादा लोग क्रॉनिक लिवर डिजीज से प्रभावित हैं। सिरोसिस और प्राइमरी लिवर कैंसर की वजह से हर साल लगभग 24 लाख लोगों की मौत होती है। कुल मिलाकर, लिवर की बीमारियों से हर साल लगभग 20 लाख लोगों की जान जाती है, जो दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों का लगभग 4% है।  

अब नई गाइडलाइंस के तहत डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों की भी नियमित जांच की सिफारिश की गई है, इनमें लिवर की बीमारियों का जोखिम ज्यादा हो सकता है। कहीं आप भी तो इस समस्या का शिकार नहीं हैं?

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X