रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:शहडोल में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त; चालक और दो अन्य पर केस – Police Action Against Illegal Sand Transport; Two Tractor-trolleys Seized In Devalond And Amlai
शहडोल

एमपी:शहडोल में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त; चालक और दो अन्य पर केस – Police Action Against Illegal Sand Transport; Two Tractor-trolleys Seized In Devalond And Amlai

November 24, 2026


Police action against illegal sand transport; two tractor-trolleys seized in Devalond and Amlai

रेत लोड ट्रैक्टर।

विस्तार

शहडोल जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवलोंद और अमलाई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देवलोंद थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुढ़वा के झिरिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के बाद चालक और वाहन मालिक की जानकारी सामने आएगी।

पढे़ं: गन्ने के दाम को लेकर किसानों का डेरा, 600 रुपये भाव और 50 रुपये बोनस की मांग; सरकार के फैसले का इंतजार

वहीं, अमलाई थाना क्षेत्र के अमरा डंडी तिराहे पर भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस मामले में विजय साहू और राजू सिंह नट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। ब्यौहारी क्षेत्र में भी पिछले दिनों रेत लोड वाहनों को जब्त किया गया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X