रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कनाडा में ट्रंप का ‘हमशक्ल’:मीडिया डिनर में पीएम कार्नी से लेकर ट्रूडो पर कॉमेडियन ने ली चुटकी, देखें वीडियो – Comedian Mocks Trump Impersonation: Political Jibes Canadian Dinner Carney And Trudeau Also In The Crosshairs
दुनिया

कनाडा में ट्रंप का ‘हमशक्ल’:मीडिया डिनर में पीएम कार्नी से लेकर ट्रूडो पर कॉमेडियन ने ली चुटकी, देखें वीडियो – Comedian Mocks Trump Impersonation: Political Jibes Canadian Dinner Carney And Trudeau Also In The Crosshairs

November 23, 2026


ओटावा में कनाडा के वार्षिक ‘पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी डिनर’ में डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखने वाले एक व्यक्ति ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उसने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर हल्के-फुल्के तंज कसे, उनकी लोकप्रियता को लेकर मजाक उड़ाया और यहां तक कि उनके रूप-रंग पर भी एक मजेदार टिप्पणी कर दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह कपड़े पहने और उन्हीं के अंदाज में बोलने वाले इस व्यक्ति ने शनिवार, 21 नवंबर को आयोजित इस औपचारिक कार्यक्रम में मंच संभाला। उसने मार्क कार्नी और उनकी राजनीतिक स्थिति पर जिस तरह से अपनी बात रखी, उसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

ट्रंप की नकल उतारते हुए क्या कहा? 

ट्रंप की नकल उतारते हुए उस व्यक्ति ने कहा, ‘फर्जी खबर। यहां हमारे पास दो कार्नी हैं। यह तो एक आपदा है। क्या यह अविश्वसनीय नहीं है? दो कार्नी! वह इतना लोकप्रिय है, लगभग मेरे जितना ही लोकप्रिय।’ इसके बाद उसने टेलीविजन सीरीज ‘हीटेड राइवलरी’ का जिक्र किया और फिर कनाडाई प्रधानमंत्री के हुलिए पर बात की।

कार्नी ने भी कसा तंज

परफॉर्मर ने ट्रंप के जाने-पहचाने मजबूत हैंडशेक की भी नकल की, और मंच पर कार्नी तथा एक अन्य नकलची के साथ हाथ मिलाया। इस नकलची का पूरा एक्ट ट्रंप के जाने-पहचाने अंदाज पर आधारित था, जिसमें उसने ट्रंप के बोलने के तरीके, हाव-भाव और उनके खास हैंडशेक स्टाइल की नकल की। कार्नी ने भी इस परफॉरमेंस में पूरा साथ दिया, जबकि ट्रंप जैसा दिखने वाला यह व्यक्ति उनकी लोकप्रियता और उनके रूप-रंग का मजाक उड़ा रहा था। जब उस नकलची ने पूछा कि किसे उनका प्रेस सेक्रेटरी बनना चाहिए, तो कनाडा के प्रधानमंत्री ने भी एक मजेदार टिप्पणी की। कार्नी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे पर तंज कसा।

कनाडा का ‘पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी डिनर’ क्या है?

कनाडा में हर साल होने वाला ‘पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी डिनर’ पत्रकारों और राजनेताओं को एक साथ लाता है, जहां एक शाम हंसी-मजाक और राजनीतिक व्यंग्य का माहौल होता है। इस औपचारिक कार्यक्रम में अक्सर अलग-अलग पार्टियों के नेता मजेदार भाषण देते हैं, जिसमें वे खुद का, अपने राजनीतिक विरोधियों का और साल भर की घटनाओं का मजाक उड़ाते हैं। इस साल के डिनर में ट्रंप जैसे दिखने वाले व्यक्ति के आने से एक दिलचस्प मोड़ आ गया, और अमेरिकी राष्ट्रपति की शैली में कार्नी को मजाक का मुख्य केंद्र बनाया गया।

ट्रूडो पर क्या निशाना साधा? 

इसक् साथ ही  विपक्षी कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे ने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी पॉप स्टार केटी पेरी के संबंधों पर निशाना साधा। उन्होंने मजाक में कहा कि ट्रूडो ने एक ‘फीकी पड़ चुकी पॉप राजकुमारी’ के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव किया है, जैसा उन्होंने सत्ता में अपने दस वर्षों के दौरान कनाडा के साथ किया था।

इस टिप्पणी की ऑनलाइन आलोचना हुई। लोगों ने इसे महिला-विरोधी और पेरी का अपमान करने वाला बताया। कनाडा में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय की प्रतिनिधि और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज, गवर्नर जनरल लुईस आर्बर ने कार्नी की बहुत ज्यादा विदेश यात्राओं पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि भगवान और मार्क कार्नी में क्या अंतर है? भगवान हर जगह मौजूद हैं, जबकि मार्क कार्नी ओटावा को छोड़कर हर जगह मौजूद रहते हैं, जबकि उन्हें ओटावा में ही होना चाहिए।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X