रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कागज में पुराने स्कूल, जमीन पर नए नाम:दो विद्यालय कराए बंद, इन 10 स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार – Agra Schools Found Using Fake Udise Codes Face Closure Action
आगरा

कागज में पुराने स्कूल, जमीन पर नए नाम:दो विद्यालय कराए बंद, इन 10 स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार – Agra Schools Found Using Fake Udise Codes Face Closure Action

November 22, 2026


Agra Schools Found Using Fake UDISE Codes Face Closure Action

बीएसए ऑफिस आगरा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कागजों में स्कूल का नाम कुछ और जमीन पर संचालित विद्यालय का नाम कुछ और है। पुराने और बंद हो चुके विद्यालयों के यू-डायस कोड का फर्जीवाड़ा किया गया। जांच में 12 विद्यालयों को अवैध तरीके से यू-डायस कोड आवंटित करने की पुष्टि हुई है। इनमें शहर के चर्चित विद्यालयों के साथ मिशनरी स्कूल भी शामिल हैं। जिनमें से 2 स्कूलों बंद किए गए, अन्य 10 को बंद करने की तैयारी है।

तत्कालीन बीईओ नगर सुमित कुमार ने सत्र 2025-26 में यू-डायस प्लस डाटा फीडिंग की प्रगति समीक्षा के दौरान यह मामला पकड़ा था। उस समय हुई शिकायत की जांच अब पूरी हुई है। जांच में पता चला कि संबंधित विद्यालयों के नाम पर फर्जी यू-डायस कोड जारी हुए जबकि इनके लिए न तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कोई पत्रावली भेजी गई थी और न ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी ने इसकी अनुमति या संस्तुति की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X