रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? जानिए इसका धार्मिक महत्व – Dev Diwali 2026 Kartik Purnima Vrat Festival Snan Daan And Significance
अध्यात्म

कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? जानिए इसका धार्मिक महत्व – Dev Diwali 2026 Kartik Purnima Vrat Festival Snan Daan And Significance

November 27, 2026


dev diwali 2026 kartik purnima vrat festival snan daan and significance

देव दीपावली 2026
– फोटो : AI

विस्तार

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने में स्नान, ध्यान और पूजा का विशेष महत्व होता है। इस माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का नाम से जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली, दिवाली के ठीक 15 दिनों बाद मनाई जाती है। दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्य तिथि को मनाई जाती है, वहीं देव दीपावली कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की रात को देवी-देवता धरती पर आते हैं और दीपावली मनाते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली क्यों मनाई जाती है। 

कार्तिक पूर्णिमा तिथि 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत, रात 11 बजकर 43 मिनट से शुरू होगी, जो 24 नवंबर की रात 8 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में इस वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली, मंगलवार 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। देव दीपावली पर गंगा स्नान औ दीपदान करने का महत्व होता है। 

कार्तिक पूर्णिमा पर क्यों मनाते हैं देव दिवाली 

हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इस वजह से भगवान शिव का एक नाम त्रिपुरारी भी पड़ा। त्रिपुरासुर के वध होने के बाद सभी देवताओं ने भगवान शिव का आभार प्रकट करने के लिए स्वर्ग से उतरकर काशी आए थे और गंगा स्नान के बाद घाटों पर दीपक जलाकर महादेव की आराधना की थी। तभी से हर साल कार्तिक पूर्णिमा की रात को देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।  कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने के कारण इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। 

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं में काशी का विशेष स्थान है। काशी को भगवान शिव की नगरी मानी जाती है। एक मान्यता यह भी है कि काशी महादेव के त्रिशूल पर टिकी हुई है। हर वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और दीपदान करने की परंपरा होती है। दीपदान के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ होता है। इस दिन दीपदान करने से व्यक्ति को 100 अश्वमेघ यज्ञ के बराबर का फल मिलता है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं। 

देव दिवाली पर क्या है दीपक जलाने का शुभ समय? जानें दीपदान का मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

देव दीपावली 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर इस विधि से करें दीपदान, जानें दिया जलाने का शुभ मुहूर्त और महत्व

देव दिवाली 2026: देव दिवाली पर घर के इन 4 स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, दूर होगी नकारात्मकता और आएंगी खुशियां

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X