Ind Vs Nz Live Score:न्यूजीलैंड एक विकेट पर 100 के पार, लाथम का अर्धशतक, गुरनूर ने कॉनवे को पवेलियन भेजा – Ind Vs Nz 2nd Test Live Score Updates Playing 11 Commentary India Vs New Zealand Live Updates Christchurch
06:57 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 100 के पार
न्यूजीलैंड ने 36 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरी निकोल्स 11 रन और टॉम लाथम 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को 77 पर पहला झटका लगा था। डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा था। वह 31 रन बना सके थे।
06:21 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: लाथम का अर्धशतक
पहले टेस्ट में दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाने वाले लाथम ने इस टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्हें कई जीवनदान भी मिले। यह उनके टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक रहा। उनके साथ हेनरी निकोल्स भी क्रीज पर हैं।
06:17 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी
पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। अभी तक न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक विकेट गंवाया है और 81 रन बना लिए हैं। लाथम 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वह 32वें अर्धशतक से चार रन दूर हैं। वहीं, उनके साथ हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं। भारत को एकमात्र सफलता डेवोन कॉनवे के रूप में मिली। कॉनवे को गुरनूर ने आउट किया। यह गुरनूर का टेस्ट में पहला विकेट रहा।
05:33 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को लंच से ठीक पहले आखिरी गेंद पर झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 79 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। 77 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा और कॉनवे के विकेट पर लंच ले लिया गया। कप्तान टॉम लाथम 80 गेंद में तीन चौके की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद हैं। गुरनूर ने टेस्ट में विकेट का खाता खोला। यह उनका डेब्यू टेस्ट है।
04:44 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पहले घंटे में भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिली सफलता
हेगली ओवल की हरी-भरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बावजूद भारत पहले घंटे में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सका। क्या गेंद स्विंग हो रही थी? हां। क्या पिच से भी गेंदबाजों को मदद मिल रही थी? हां। लेकिन क्या भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों पर पर्याप्त दबाव बना पाए? नहीं।
टॉम लाथम ने पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू के फैसले को सफलतापूर्वक चुनौती देकर अपना विकेट बचाया। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाने वाले लाथम इस बार रन बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने कुछ मौकों पर बल्लेबाजों को चकमा जरूर दिया और गेंद बल्ले का किनारा लेने से भी बची, लेकिन उन्हें शुरुआती परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाना चाहिए था।
04:42 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: राहुल ने लाथम का आसान कैच छोड़ा
15वें ओवर में आकाश दीप गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर टॉम लाथम को जीवनदान मिला। ऑफ स्टंप के आसपास गुड लेंथ से थोड़ी छोटी गेंद पर लाथम ने मिड-ऑन और मिडविकेट की दिशा में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सेकंड स्लिप की ओर चली गई। वहां खड़े केएल राहुल ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। वह दो बार गेंद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। शुभमन गिल ने निराशा में अपना सिर पकड़ लिया। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 38 रन है। लाथम 29 रन और कॉनवे आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
04:15 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: लाथम अलग लय में दिख रहे
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। आज लाथम अलग ही लय में दिख रहे हैं। पिछले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने शून्य बनाया था। वहीं, इस टेस्ट में बुमराह की गेंद पर पहले ही ओवर में बाल बाल बचने के बाद लाथम ने अच्छी बल्लेबाजी की है। 26 में 25 रन लाथम ने बनाए हैं। वहीं, कॉनवे सिर्फ एक रन बना सके हैं।
03:40 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लाथम बाल बाल बच गए। बुमराह के ओवर की पांचवीं गेंद सीधे जाकर लाथम के पैर पर लगी। फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया, लेकिन लाथम ने डीआरएस लिया और रिव्यू में दिखा कि गेंद आउटसाइड लेग पिच हो रही थी और लाथम बाल बाल बच गए।
03:05 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।
One final Toss in the series and Captain @ShubmanGill calls it right! We’re bowling first. A look at our Playing XI for the 2nd Test Live – https://t.co/6iCwvH4Zap #NzvIND https://t.co/mILmxXKhC5
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
03:03 AM, 27-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारत ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने पर कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। खिलाड़ी तरोताजा महसूस कर रहे हैं और मुकाबले के लिए तैयार हैं। वेलिंगटन में हमने सभी पहलुओं पर अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी ज्यादातर योजनाओं को मैदान पर उतारने में सफल रहे थे। गुरनूर बराड़ को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है।’
वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हेगली ओवल में पहले दिन पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। उम्मीद है कि हम शुरुआती एक घंटे में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन पिच पर नमी हो सकती है, लेकिन समय के साथ इसकी स्थिति बेहतर होती जाती है। पिछले टेस्ट में जब भी टीम दबाव में थी, अलग-अलग खिलाड़ियों ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई। हम बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग-11 के साथ उतर रहे हैं।’
