रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किसान सम्मान निधि:पति-पत्नी दोनों के खातों में पहुंच रही किस्त, मिर्जापुर में 9660 दंपती जांच के दायरे में – Mirzapur Both Husband And Wife Receiving Kisan Samman Nidhi 9,660 Such Couples Identified
वाराणसी

किसान सम्मान निधि:पति-पत्नी दोनों के खातों में पहुंच रही किस्त, मिर्जापुर में 9660 दंपती जांच के दायरे में – Mirzapur Both Husband And Wife Receiving Kisan Samman Nidhi 9,660 Such Couples Identified

November 26, 2026


Mirzapur both husband and wife receiving Kisan Samman Nidhi 9,660 such couples identified

किसान सम्मान निधि (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले में दोहरे लाभ का मामला सामने आया है। एक ही किसान परिवार में पति और पत्नी दोनों के खातों में सम्मान निधि पहुंच रही है। कृषि विभाग की जांच में ऐसे 9660 दंपती चिह्नित किए गए हैं।

योजना के नियमों के अनुसार पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक किसान परिवार माना गया है। ऐसे में एक ही परिवार के पति और पत्नी दोनों अलग-अलग सम्मान निधि का लाभ नहीं ले सकते। विभाग ने चिह्नित लाभार्थियों की सूची शासन को भेज दी है। सत्यापन के बाद अपात्र पाए जाने वालों की सम्मान निधि पर रोक लग सकती है।

इसे भी पढ़ें; अर्थव्यवस्था: 500 करोड़ की देव दीपावली, होटल-आवास से 180 करोड़ और नाव-क्रूज से 90 करोड़ का कारोबार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण और अन्य खेती संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत पात्र किसान परिवार को सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। प्रत्येक चार महीने पर दो हजार रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X