रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटद्वार:कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार किया ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस – Leopard That Killed Woman In Saneh Kotridhang Was Tranquilized Villagers Heaved Sigh Of Relief
कोटद्वार

कोटद्वार:कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार किया ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस – Leopard That Killed Woman In Saneh Kotridhang Was Tranquilized Villagers Heaved Sigh Of Relief

November 24, 2026


leopard that Killed woman in Saneh Kotridhang was tranquilized villagers heaved sigh of relief

गुलदार को किया ट्रैंकुलाइज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सनेह के कोटड़ीढांग में हमलावर गुलदार को वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम ट्रैंकुलाइज कर लिया है। उसे कोटड़ी रेंज मुख्यालय में रखा गया है, जहां से उसे पिंजरे में डालकर कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी कर ली गई है।

डीएफओ तरुण एस. ने इसकी पुष्टि की। बताया कि हमलावर गुलदार को घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर टीम ने ट्रैंकुलाइज करने में सफलता हासिल की है। गुलदार की मूवमेंट नजर आने पर टीम अलर्ट हो गई थी।

UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

बताया कि हमलावर गुलदार की उम्र तीन से चार साल के बीच है। वह नर गुलदार है। गुलदार के पकड़ में आने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन अधिकारियों के अनुसार इसी गुलदार ने सोमवार दिन में कोटड़ीढांग निवासी कविता कोटियाल पर हमलाकर मार डाला था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X