रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दबोचे पंजाब के तीन इनामी तस्कर, एनसीबी चंडीगढ़ को भी थी तलाश – Kota Rural Police Arrest 3 Wanted Punjab Drug Traffickers On Delhi-mumbai Expressway
कोटा

कोटा:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दबोचे पंजाब के तीन इनामी तस्कर, एनसीबी चंडीगढ़ को भी थी तलाश – Kota Rural Police Arrest 3 Wanted Punjab Drug Traffickers On Delhi-mumbai Expressway

November 24, 2026


Kota Rural Police Arrest 3 Wanted Punjab Drug Traffickers on Delhi-Mumbai Expressway

कोटा पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार

विस्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पंजाब के तीन इनामी तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कोकीन और चरस तस्करी के मामलों में वांछित चल रहे इन तस्करों की तलाश लंबे समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ जोनल यूनिट को भी थी। तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे और पुलिस तथा जांच एजेंसियों की पकड़ से दूर थे।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि एनसीबी चंडीगढ़ की ओर से कोटा ग्रामीण पुलिस को इन तस्करों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना दी गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर नाकाबंदी करवाई। इसी दौरान पुलिस को तीनों संदिग्ध तस्कर नजर आए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। 

ये भी पढ़ें: सिरोही: किसानों के लिए बड़ी राहत, जिले की 5 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित, अब मिलेगा कृषि आदान-अनुदान

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी दिल्ली की तरफ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को कोटा ग्रामीण पुलिस और एनसीबी के बीच बेहतर समन्वय का नतीजा माना जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे इन इनामी तस्करों की गिरफ्तारी से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इन तस्करों की पहचान तेजपाल सिंह उर्फ लक्की लाहौरिया, अंकुश कुमार मीढा, चरणजीत सिंह के रूप में हुई हैं। तीनों तस्कर पंजाब के निवासी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाने की दिशा में आगे की कार्रवाई कर रही है। अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि इन तस्करों के तार मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X