आज के डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग के दौर में जहां एक तरफ पैसों का लेन-देन बहुत आसान हो गया है, वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं। आजकल बैंक खातों से बिना जानकारी के ऑटो-डेबिट या सब्सक्रिप्शन के नाम पर पैसे कटने के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।
कई बार लोगों को यह पता भी नहीं चलता कि उनके खाते से किसी अनजान एप या सर्विस के लिए हर महीने पैसे कट रहे हैं। यह डिजिटल ठगी का एक ऐसा खतरनाक जाल है जिसमें थोड़ी सी लापरवाही से आपकी गाढ़ी कमाई पलभर में गायब हो सकती है। अगर आपके खाते से भी अचानक इस तरह के पैसे कटे हैं, तो घबराने के बजाय इस पूरे खेल को समझना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में अच्छे से जानते हैं कि यह डिजिटल ठगी कैसे काम करती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
पैसा कटने का कारण क्या है?
- अक्सर लोग अनजाने में किसी लुभावने एप को डाउनलोड करते समय या ऑनलाइन गेम खेलते वक्त बिना पढ़े ‘अस्वीकृत’ शर्तों पर क्लिक कर देते हैं।
- इससे ठगों को आपके खाते से सीधे पैसे निकालने की डिजिटल अनुमति मिल जाती है।
- कई बार तो लोग कुछ अच्छे एप्स के भी फ्री ट्रायल का लाभ लेने के लिए डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑटो डेबिट की अनुमति दे देते हैं, जिससे हर महीने उनका पैसा कटता है।
इस धोखाधड़ी से कैसे बचें?
- अपने बैंक खाते और यूपीआई एप की सेटिंग में जाकर एक्टिव ऑटो-डेबिट मैंडेट की सूची समय-समय पर जरूर चेक करते रहें।
- अगर कोई अनजान या संदिग्ध सब्सक्रिप्शन दिखाई दे, तो उसे तुरंत कैंसिल या ब्लॉक कर दें।
खाते से पैसे कटने पर क्या करें?
- अगर आपके खाते से बिना अनुमति कोई पैसा कट जाए, तो तुरंत अपने बैंक को इसकी सूचना दें और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
- समय पर कदम उठाने से आप अपनी बाकी की रकम सुरक्षित रख सकते हैं।