रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्या आप Bh सीरीज नंबर प्लेट के बारे में जानते हैं? जानें किन लोगों को मिल सकती है यह खास सुविधा – Do You Know About Bh Series Number Plate? Know Who Can Get This Special Plate
यूटिलिटी

क्या आप Bh सीरीज नंबर प्लेट के बारे में जानते हैं? जानें किन लोगों को मिल सकती है यह खास सुविधा – Do You Know About Bh Series Number Plate? Know Who Can Get This Special Plate

November 22, 2026


Who Is Eligible For Bharat Series Plate?: नौकरी या तबादले के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले लोगों के लिए अपनी गाड़ी का दोबारा पंजीकरण करवाना बड़ी सिरदर्दी होती है। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने ‘बीएच’ यानी भारत सीरीज नंबर प्लेट की सुविधा शुरू की है, जिस पर राज्य का कोड नहीं लिखा होता।

सामान्य नियमों में दूसरे राज्य में लंबे समय तक गाड़ी रखने पर नया नंबर लेना पड़ता है, लेकिन बीएच नंबर होने पर यह झंझट नहीं रहता। हालांकि, यह खास नंबर प्लेट हर किसी को नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए तय पात्रता और नियम बने हुए हैं। आइए आसान भाषा में जानते हैं कि यह किसे मिल सकती है।

Do You Know About BH Series Number Plate? Know Who Can Get This Special Plate

BH Number Plate
– फोटो : X

किन लोगों को मिलता है नंबर?

  • रक्षाकर्मी, केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी और पीएसयू कर्मचारियों को यह नंबर मिल सकता है।
  • इसके अलावा उन निजी कंपनियों के कर्मचारी भी पात्र हैं, जिनके दफ्तर कम से कम चार राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में फैले हों।
Do You Know About BH Series Number Plate? Know Who Can Get This Special Plate

रोड टैक्स कैसे चुकाना होता?
– फोटो : AI

रोड टैक्स कैसे चुकाना होता?

  • बीएच सीरीज वाली गाड़ी का रोड टैक्स 15 साल का एक साथ देने के बजाय हर दो साल में किस्तों के रूप में चुकाया जाता है।
  • यह शुल्क गाड़ी की कीमत, ईंधन के प्रकार और तय स्लैब के आधार पर जोड़ा जाता है।
Do You Know About BH Series Number Plate? Know Who Can Get This Special Plate

document
– फोटो : Adobe Stock

कैसे करें इसके लिए आवेदन?

  • नई गाड़ी खरीदते समय डीलर के जरिए या पहले से पंजीकृत गाड़ी के लिए परिवहन पोर्टल व आरटीओ प्रक्रिया से आवेदन किया जा सकता है।
  • इसके लिए नौकरी का प्रमाणपत्र, आईडी कार्ड, पता और गाड़ी के कागजात देने होते हैं।
Do You Know About BH Series Number Plate? Know Who Can Get This Special Plate

नंबर प्लेट
– फोटो : Adobe Stock

क्या है सबसे बड़ा फायदा?

  • तबादला होने पर गाड़ी का नंबर बदलने या दोबारा आरसी बनवाने की जरूरत नहीं रहती, जिससे समय और भागदौड़ बचती है।
  • लेकिन पात्रता न होने या दो साल का टैक्स समय पर न भरने पर नियम अनुसार परेशानी हो सकती है।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X