मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गूलर बस हादसा:घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए – Gular Bus Accident Sdrf Personnel Rescued Three Year Old Girl From Scene Carry To Aiims Rishikesh
टिहरी

November 17, 2026

Gular bus accident SDRF Personnel rescued three year old girl from scene Carry to AIIMS Rishikesh

बस हादसे के बाद बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ
ग्राफिक्स

विस्तार

 उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। घटनास्थल से रेस्क्यू करने के बाद जवान बच्ची को सीने से चिपकाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए। अर्धबेहोशी की हालत में आयरा को ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद बच्ची के माता-पिता के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई थी। बाद में पता चला कि उसकी मां नूरजहां भी बस में सवार थी और उन्हें भी गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर के रेड जोन में भर्ती कराया गया है।

UK Top News: तीन हादसों में 14 लोगों की मौत, अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम की बड़ी घोषणा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X