रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चार दोस्तों की मौत:यूपी में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो; मुरादाबाद से लौट रहे थे सीतापुर – Rampur Bolero Falls From Flyover Four Friends From Sitapur Killed
ब्रेकिंग न्यूज़

चार दोस्तों की मौत:यूपी में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो; मुरादाबाद से लौट रहे थे सीतापुर – Rampur Bolero Falls From Flyover Four Friends From Sitapur Killed

November 23, 2026


यूपी के मुरादाबाद से सीतापुर अपने घर लौट रहे चार दोस्तों की सोमवार देर शाम रामपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। शहजादनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। एक साथ चार दोस्तों की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

rampur bolero falls from flyover four friends from sitapur killed

मौके पर लोगों की भीड़

सीतापुर के रहने वाले थे चारों

पुलिस के मुताबिक, बोलेरो (यूपी 34 बीपी 5766) मुरादाबाद से बरेली की ओर जा रही थी। इसमें चार दोस्त सवार थे। चारों सीतापुर जिले के बिसवां के रहने वाले थे। सोमवार देर शाम जब उनकी गाड़ी शहजादनगर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर पहुंची तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

rampur bolero falls from flyover four friends from sitapur killed

मौके पर पुलिस की टीम

तीन की मौके पर जबकि एक ने अस्पलात में तोड़ा दम

सूचना मिलने पर शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि चौथे युवक की हालत गंभीर थी। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी।

rampur bolero falls from flyover four friends from sitapur killed

एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

तीन की हुई पहचान, चौथा कौन अभी नहीं पता

वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर पुलिस ने युवकों की पहचान करने के साथ ही उनके परिजनों से संपर्क किया। मृतकों में सुनील पोरवाल, अभिषेक और निलेश निवासी बिसवां, जिला सीतापुर की पहचान हुई है। चौथे युवक की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने सभी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया मौके पर राहत कार्य किया जा रहे हैं घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई है

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X