टेलीग्राम पर मिला आग लगाने का फरमान:दो घंटे में क्रिप्टो से पहुंचा पैसा; कोच्चि सिनेगॉग आगजनी केस में खुलासा – Order To Commit Arson Received On Telegram Funds Arrived Via Crypto Revelations In Kochi Synagogue Arson Case

एनआईए
ग्राफिक्स
November 23, 2026

एनआईए
ग्राफिक्स
केरलम के कोच्चि की एर्नाकुलम मार्केट में एक सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) के सामने नर्सरी में आग लगाने के आरोपी एबिन पॉल को सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। पुथेनक्रुज के रहने वाले पॉल अब 27 नवंबर की शाम 5 बजे तक एनआईए की हिरासत में रहेंगे। उसे बीते महीने इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
यहूदी समुदाय में दहशत फैलाना था मकसद
जांच एजेंसी ने अदालत से पॉल की हिरासत मांगी थी। एनआईए ने दलील दी कि आरोपी और उसके साथियों ने आगजनी की घटना को अंजाम देकर यहूदी समुदाय के बीच डर फैलाने की साजिश रची थी। एजेंसी का कहना है कि इस मामले की तह तक पहुंचने और साजिश में शामिल दूसरे लोगों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है।
टेलीग्राम के जरिए मिले थे आगजनी के निर्देश
एनआईए ने अदालत को बताया कि पॉल ने एसआर और विक्रम सिंह नाम से टेलीग्राम अकाउंट चलाने वाले लोगों और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। इसका मकसद देश की अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना और यहूदी समुदाय में दहशत फैलाना था। एजेंसी के मुताबिक, पॉल ने हैंडलर्स के निर्देश पर सिनेगॉग के सामने वाले गेट में आग लगाई। उसने घटना का वीडियो बनाया और उसे टेलीग्राम के जरिए भेज दिया।
आग लगाने के दो घंटे बाद क्रिप्टो में मिला पैसा
जांच एजेंसी का दावा है कि आगजनी की घटना के करीब दो घंटे बाद पॉल के कूकॉइन अकाउंट में एक निजी क्रिप्टो वॉलेट के जरिए पैसे भेजे गए थे। एनआईए के मुताबिक, आरोपी ने हैंडलर्स के कहने पर मुवाट्टुपुझा में अवासा प्रॉपर्टीज और माई कार्स में भी आगजनी की थी। एजेंसी अब इन घटनाओं के बीच आपसी संबंधों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: नौसेना डॉकयार्ड में जासूसी का खुलासा: प्रशिक्षु ने बनाए 90 वीडियो, पाकिस्तानी एजेंटों से ग्रुप कॉल का भी आरोप
पहचान छिपाने के लिए अपनाए थे तकनीकी तरीके
एनआईए के अनुसार, आरोपी और उसके संपर्क में रहे लोगों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया। इनमें वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन), एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग और निजी क्रिप्टो वॉलेट शामिल हैं। जांच एजेंसी अब इन डिजिटल माध्यमों के जरिए आरोपियों के संपर्कों और पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।
November 29, 2026
आज के दिन विस्तार आज 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोह के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे। यह आयोजन आज शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा, जहां प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित […]
November 28, 2026
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें महाराष्ट्र में वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने सांसदों से परिसीमन बिल को हराने की अपील की है। शनिवार को पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि दुश्मन देश भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। अंबेडकर ने कहा कि आबादी बढ़ने के आधार पर लोकसभा सीटों […]
November 28, 2026
स्टालिन ने दिया परिसीमन विधेयक को समर्थन। विस्तार केंद्र सरकार ने परिसीमन और इससे जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की तैयारी पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि 30 नवंबर को जब लोकसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू होगी तभी एनडीए के घटक दल इसे बहस के बाद पारित कराने […]
