रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चार बच्चों की मौत:जिस दिन 17वां जन्मदिन, उसी दिन घर पहुंचा रजिउल्ला का शव; शादी के 17 साल बाद हुआ था जन्म – Kannauj Schoo Bus Accident Rizullah 17th Birthday Aryan Dream
कौशांबी

चार बच्चों की मौत:जिस दिन 17वां जन्मदिन, उसी दिन घर पहुंचा रजिउल्ला का शव; शादी के 17 साल बाद हुआ था जन्म – Kannauj Schoo Bus Accident Rizullah 17th Birthday Aryan Dream

November 26, 2026


घर से हंसते-खेलते निकले बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे परिवारों को बुधवार को उनके शव मिले तो हर आंख नम हो गई। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। मन्नतों के बाद पैदा हुआ रजिउल्ला (16) का 25 नवंबर को जन्मदिन था। इसी दिन अंतिम विदाई देते घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

kannauj schoo bus accident rizullah 17th birthday aryan dream

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala

खड़ी स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर

सिराथू के अफजलपुरवारी गांव स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर गए थे। मंगलवार सुबह कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बच्चों की बस खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कौशाम्बी के आर्यन चौरसिया और रजिउल्ला समेत चार बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 30 बच्चे घायल हो गए। बुधवार को दोनों बच्चों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित शामिल हुए। पइंसा कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

kannauj schoo bus accident rizullah 17th birthday aryan dream

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala

शादी के 17 साल बाद हुआ था रजिउल्लाह का जन्म

रजिउल्ला शमी उल्ला का इकलौता बेटा था। वह कक्षा दस का छात्र था। शमी किसानी करते हैं, उनकी पत्नी गुलशन बानो शिक्षामित्र हैं। शादी के करीब 17 साल बाद रजिउल्ला का जन्म हुआ था। परिवार का बेहद लाडला था। बुधवार यानी 25 नवंबर को उसका 17वां जन्मदिन था। लेकिन जिस घर में बेटे के जन्मदिन की तैयारियां होनी थीं, वहां उसे अंतिम विदाई दी गई।

kannauj schoo bus accident rizullah 17th birthday aryan dream

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala

इंजीनियर बनना चाहता था आर्यन

आर्यन चौरसिया के पिता प्रेम चौरसिया बेटे की आखिरी बातें याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आर्यन कह रहा था कि पापा, अब अगले साल से अजुहा में पढ़ने जाऊंगा। खूब पढ़ाई करके इंजीनियर बनूंगा। पिता को बेटे से काफी उम्मीदें थीं। बेटे के अधूरे सपने अब परिवार को जिंदगीभर सालते रहेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X