रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते शातिर :पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, महिलाओं को बनाते थे निशाना – Gurugram Police Arrested Two Accused In A Chain-snatching Case
गुरुग्राम

चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते शातिर :पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, महिलाओं को बनाते थे निशाना – Gurugram Police Arrested Two Accused In A Chain-snatching Case

November 27, 2026


Gurugram Police arrested two accused in a chain-snatching case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस ने 11 नवंबर को गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में हुई चेन स्नेचिंग (गहने छीनने) की एक घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी (क्राइम) इंदिवर के अनुसार, पालम विहार के टॉवर एन्क्लेव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि शाम के समय बाहर निकलने पर, बाइत सवार दो लोगों ने उसकी चेन छीन ली। पालम विहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

पालम विहार क्राइम ब्रांच ने 25 नवंबर को ललित को और 26 नवंबर को विनय को गिरफ्तार किया। ये दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते थे। बताया जा रहा है कि वे उन महिलाओं को निशाना बनाते थे जो शाम को टहलने या खरीदारी के लिए बाहर निकलती थीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X