छत्तीसगढ़:राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल, एम्स रायपुर में भर्ती – Chhattisgarh Rajya Sabha Mp Laxmi Verma Injured In Road Accident Admitted To Aiims Raipur

सांसद लक्ष्मी वर्मा
November 27, 2026

सांसद लक्ष्मी वर्मा
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को रायपुर और खरोरा के बीच भीषण सड़क हादसे में घायल हो गईं। इस हादसे में कार में सवार उनका बेटा, गनमैन और चालक भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा उनके वाहन चालक के सीने और हाथ में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, 1280 करोड़ रुपये से अधिक के हेरफेर का आरोप
कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में भाग लेकर कार से वापस रायपुर लौट रही थीं। इसी दौरान खरोरा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय कार के अंदर सांसद के अलावा उनका बेटा, गनमैन और चालक समेत कुल चार लोग मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी जुटा रही है।
उसी मार्ग पर हुई एक और दुर्घटना
सांसद के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले ही इसी मार्ग पर एक अन्य हादसा भी हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही एक कार और खरोरा से रायपुर की तरफ आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।
November 29, 2026
रायपुर विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बहुचर्चित नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में नौ में से तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में शुभम सोनी, आर्यन ठाकरे और नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट शामिल हैं। वहीं साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने छह अन्य अभियुक्तों […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर तीन दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 थी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 दिसंबर की रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने बैलाडीला की पहाड़ियों पर स्थित डिपॉजिट-14 से एनएमडीसी का लौह अपशिष्ट बहकर आरक्षित वन क्षेत्र में फैलने पर महाप्रबंधक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। शुरुआती आकलन के आधार पर एनएमडीसी पर छह से सात करोड़ रुपये […]
