मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, खुद को सीए बताकर आरोपी ने लगाया चूना – Fraud Worth Lakhs In The Name Of Stock Market Investments, Police Have Registered A Fraud Case Against The Acc
दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़:शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, खुद को सीए बताकर आरोपी ने लगाया चूना – Fraud Worth Lakhs In The Name Of Stock Market Investments, Police Have Registered A Fraud Case Against The Acc

November 17, 2026


Fraud worth lakhs in the name of stock market investments, police have registered a fraud case against the acc

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी।

विस्तार

दुर्ग जिले में शेयर बाजार में निवेश कर हर महीने मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को शेयर बाजार का जानकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बताया था। उसने विदेशी मुद्रा और सोने में कारोबार करने का दावा भी किया था।

आरोपी ने पांच साल से ट्रेडिंग करने और दूसरों को निवेश कराकर लाभ दिलाने का भरोसा दिया। प्रार्थी आकाश रंगारी ने मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी योगेश साहू ने अलग-अलग किस्तों में 31 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए। पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2023 को आकाश के मोबाइल पर योगेश का फोन आया था। योगेश ने निवेश की रकम पर हर महीने मुनाफे का हिस्सा खाते में देने की बात कही थी। भरोसा होने पर आकाश ने अपने बैंक खाते से आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस और यूपीआई के जरिये पैसे ट्रांसफर किए। ये पैसे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीएफसी बैंक के तीन खातों में भेजे गए थे। कुछ समय बाद पीड़ित को धोखाधड़ी की आशंका हुई और उसने रकम वापस मांगी।

धोखाधड़ी का तरीका

आरोपी योगेश साहू ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया था। उसने निवेशकों को हर महीने निश्चित लाभ का लालच दिया। आकाश ने कुल 31 लाख रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में भेजे थे। रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। उसने कई तारीखें दीं, लेकिन पैसे नहीं लौटाए।

पुलिस कार्रवाई और आरोपी का इतिहास

परेशान होकर आकाश ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारक योगेश साहू के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी योगेश साहू के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। वह वर्तमान में भी एक अन्य मामले में जेल में बंद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X