रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जयपुर:एसबीआई में फर्जी दस्तावेज से की 48 लाख की धोखाधड़ी, नकली जॉइनिंग लेटर से लिए 4 लोन, केस दर्ज – Jaipur: Four Accused Booked For Rs 48 Lakh Sbi Loan Fraud Using Fake Salary And Joining Documents
जयपुर

जयपुर:एसबीआई में फर्जी दस्तावेज से की 48 लाख की धोखाधड़ी, नकली जॉइनिंग लेटर से लिए 4 लोन, केस दर्ज – Jaipur: Four Accused Booked For Rs 48 Lakh Sbi Loan Fraud Using Fake Salary And Joining Documents

November 22, 2026


Jaipur: Four Accused Booked for Rs 48 Lakh SBI Loan Fraud Using Fake Salary and Joining Documents

फर्जी दस्तावेज से 48 लाख की धोखाधड़ी

विस्तार

सांगानेर के नगर निगम रोड पर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में फर्जी दस्तावेज के जरिये करीब 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से चार लोन अकाउंट के माध्यम से भारी रकम उठा ली। मामले का खुलासा होने के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक नवनीत निगम ने मालपुरा गेट थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज करवाए हैं।

फर्जी दस्तावेज से स्वीकृत कराया ऋण

पुलिस ने बताया कि सांगानेर स्थित एसबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक नवनीत निगम ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि चार लोगों ने बैंक से ऋण लेने के लिए फर्जी दस्तावेज की फाइलें तैयार कर प्रस्तुत की थीं। फाइलों के आधार पर बैंक से लाखों रुपये का लोन स्वीकृत करवा लिया गया।

ये भी पढ़ें: पुष्कर मेला: विदेशी मेहमानों ने बांधा राजस्थानी साफा, 10 सेकेंड में बांधने वाले मैक्सिको के कपल को पहला खिताब

बाद में जब बैंक प्रशासन ने चारों खातों और उनसे संबंधित फाइलों की गहन जांच की तो ऋण के लिए दिए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। आरोपियों ने लोन की फाइलों में फर्जी सैलरी सर्टिफिकेट, फर्जी सैलरी स्लिप और फर्जी जॉइनिंग लेटर लगा रखे थे। इन कूटरचित दस्तावेज के दम पर आरोपियों ने बैंक को कुल 48 लाख रुपये की चपत लगा दी।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

फर्जीवाड़ा करने वाले चारों आरोपियों की पहचान शिकायत के आधार पर हो गई है। आरोपी अशोक कुमार बैरवा ने बैंक से 11 लाख रुपये का लोन उठाया, जबकि धर्मराज मीना ने 12.85 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया। आरोपी गौरव नागपाल ने 10 लाख रुपये तथा तरुण चतुर्वेदी ने 14.33 लाख रुपये की राशि उठाई। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकियां दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X