रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
डेंगू का डंक:बरेली मंडल में मिल चुके हैं 396 मरीज, शाहजहांपुर संवेदनशील; जानें बाकी जिलों का हाल – 396 Dengue Cases Have Been Reported In The Bareilly Division
बदायूं

डेंगू का डंक:बरेली मंडल में मिल चुके हैं 396 मरीज, शाहजहांपुर संवेदनशील; जानें बाकी जिलों का हाल – 396 Dengue Cases Have Been Reported In The Bareilly Division

November 29, 2026


396 dengue cases have been reported in the Bareilly division

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तापमान में गिरावट के बावजूद डेंगू का डंक थम नहीं रहा। बरेली मंडल में डेंगू के 396 मरीज मिल चुके हैं। 168 मरीजों के साथ शाहजहांपुर सबसे आगे है। यह कुल मरीजों की संख्या का करीब 42 फीसदी है। बदायूं में 127, बरेली में 51, पीलीभीत में 50 मरीज मिले हैं।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह के मुताबिक, रात का पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है पर दिन का तापमान अब भी 25 डिग्री के पार दर्ज हो रहा है। ऐसे में मच्छरों के लार्वा को बढ़ने के अनुकूल माहौल मिलता है। इसलिए डेंगू का डंक दिसंबर के मध्य तक जारी रह सकता है। मच्छरों के जीवन चक्र और अनुकूल परिस्थिति बने रहने से दिसंबर के उत्तरार्ध में भी नए मामले आ सकते हैं। अगर तेजी से तापमान लुढ़के तो लार्वा के नष्ट होने से डेंगू पर नकेल कस सकती है।

यह भी पढ़ें- यूपी: अखबार की खबर पढ़कर टूटा ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, साइबर थाने पहुंची पीड़ित महिला ने बताई पूरी कहानी

विशेषज्ञों के अनुसार, डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में सक्रिय रहता है। कूलर, गमले, टायर, पानी की टंकियों और अन्य अनुपयोगी बर्तनों में जमा पानी इसके पनपने की वजह बनता है। तापमान घटने से मच्छरों की सक्रियता प्रभावित होती है, पर प्रजनन पूरी तरह बंद नहीं होता।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X