रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किए – Delhi Police Has Arrested Four Cyber Fraudsters
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली:क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किए – Delhi Police Has Arrested Four Cyber Fraudsters

November 24, 2026


Delhi Police has arrested four cyber fraudsters

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक संगठित क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है और चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह फिशिंग लिंक के जरिए ट्रेडर्स को निशाना बनाता था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एक क्रिप्टोकरेंसी व्यापारी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने एक फिशिंग लिंक के जरिए व्यापारी के डिजिटल वॉलेट का एक्सेस हासिल कर लिया और उससे 4,985 USDT (जो लगभग 5 लाख रुपये के बराबर है) की ठगी की। पुलिस ने ठगी गई पूरी रकम शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अतुल मीना (21), जगमोहन मीना (19), नरेंद्र कुमार मीना (22) और मनीष मीना (24) के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X