शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली के बाद लाहौर में भी स्मॉग का असर:पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट का स्थान बदला; जानिए कहां शिफ्ट हुआ मैच – After India, Pakistan Shift Sri Lanka Test From Lahore To Rawalpindi Due To Smog
क्रिकेट

दिल्ली के बाद लाहौर में भी स्मॉग का असर:पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट का स्थान बदला; जानिए कहां शिफ्ट हुआ मैच – After India, Pakistan Shift Sri Lanka Test From Lahore To Rawalpindi Due To Smog

November 11, 2026


After India, Pakistan Shift Sri Lanka Test from Lahore to Rawalpindi Due to Smog

बाबर और कुसल
– फोटो : IANS

विस्तार

भारत के बाद पाकिस्तान में भी खराब वायु गुणवत्ता और स्मॉग के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का वेन्यू बदलना पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट करने का फैसला किया है। यह मैच 17 से 21 नवंबर तक गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब इसका आयोजन पिंडी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

पीसीबी ने इस फैसले के पीछे ‘मौजूदा मौसमी परिस्थितियों’ को वजह बताया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से लाहौर में छाए घने मौसमी स्मॉग और खराब वायु गुणवत्ता को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला शहर था। पिछले एक सप्ताह में लाहौर और नई दिल्ली के बीच दुनिया की सबसे खराब हवा वाले शहर का स्थान बदलता रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X