रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली-NCR में बाइक चलाते हैं, तो इन 5 गलतियों से बचें, वरना हो सकता है नुकसान
ऑटो

दिल्ली-NCR में बाइक चलाते हैं, तो इन 5 गलतियों से बचें, वरना हो सकता है नुकसान

November 23, 2026


Last Updated:

दिल्ली-NCR में सर्दियों के साथ ही प्रदूषण और कोहरे का कहर बढ़ने लगता है. ऐसे में रोजाना बाइक या स्कूटर से सफर करने वालों के लिए सड़क पर निकलना जोखिम भरा हो सकता है. जहरीली हवा फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है, तो घना कोहरा सड़क हादसों का खतरा बढ़ा देता है. अगर आप भी रोज बाइक से दफ्तर जाते हैं, तो इन जरूरी सेफ्टी टिप्स को जरूर जान लें.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली-NCR में बाइक चलाते हैं, तो इन 5 गलतियों से बचें, वरना हो सकता है नुकसानZoom

दिल्ली में बाइक चलाने वाले इन बातों का रखें ध्यान.

दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक के साथ ही हवा जहरीली होने लगती है और पॉल्यूशन का लेवल ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच जाता है. ऐसे में रोजाना बाइक से दफ्तर या काम पर जाने वाले लोगों के लिए सफर किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता. जहरीली हवा और स्मॉग न केवल फेफड़ों और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि सड़क पर विजिबिलिटी भी बेहद कम कर देते हैं. जब प्रदूषण के साथ घना कोहरा भी मिल जाता है, तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है.

कम विजिबिलिटी के कारण सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, वहीं जहरीले कण सीधे सांस के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं. ऐसी विषम परिस्थितियों में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. इसलिए, अपनी सेहत और सेफ्टी दोनों को बचाए रखने के लिए बाइक चलाते समय कुछ विशेष सावधानियां बरतना और राइडिंग के तरीकों में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं कि बाइक या स्कूटर चलाते समय ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

मास्क और फुल-फेस हेलमेट का इस्तेमाल

प्रदूषण के सीधे असर से बचने के लिए साधारण कपड़े या रुमाल की जगह N95 या N99 मास्क का ही इस्तेमाल करें इसके साथ ही हाफ-फेस हेलमेट के बजाय अच्छी क्वालिटी का फुल-फेस हेलमेट पहनें, जिसका वाइजर पूरी तरह बंद हो. इससे टॉक्सिक एयर और धूल के कण सीधे मुंह और नाक में जाने से रुकते हैं.

आंखों की सेफ्टी के लिए एंटी-ग्लेयर ग्लास

स्मॉग और प्रदूषण के कारण आंखों में जलन और पानी आने की समस्या आम है, जिससे बाइक चलाते समय ध्यान भटक सकता है. इससे बचने के लिए हेलमेट का वाइजर साफ रखें या राइडिंग के दौरान जीरो-पावर एंटी-ग्लेयर चश्मे का उपयोग करें. ये आंखों को धूल और धुएं से बचाता है.

कोहरे में लाइट्स और स्पीड का रखें ध्यान

कोहरे और स्मॉग के बीच विज़िबिलिटी कम होने पर बाइक की स्पीड धीमी और नियंत्रित रखें. रात या सुबह के समय लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें, क्योंकि हाई-बीम की रोशनी कोहरे से टकराकर वापस आती है और सामने कुछ दिखाई नहीं देता. इसके अलावा, कोहरे में आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें.

विजिबिलिटी बढ़ाने वाले कपड़े और इंडिकेटर

घने कोहरे में दूसरे वाहन चालकों को आपकी मौजूदगी का पता चलता रहे, इसके लिए चमकीले रंग की जैकेट या रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स वाले कपड़े पहनें. लेन बदलते समय या मुड़ने से काफी पहले इंडिकेटर दें. अगर कोहरा बहुत अधिक घना हो और आगे देखना मुश्किल हो, तो जोखिम लेने के बजाय किसी सेफ स्थान पर रुककर मौसम साफ होने का इंतजार करें.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X