शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देखने में जितनी सुंदर, उतनी ही खूबियों से भरी है ये चिड़िया… उल्टी दिशा में भी भर सकती है उड़ान
नॉलेज

देखने में जितनी सुंदर, उतनी ही खूबियों से भरी है ये चिड़िया… उल्टी दिशा में भी भर सकती है उड़ान

November 10, 2026


होमफोटोनॉलेज

देखने में जितनी सुंदर, उतनी खूबियां… उल्टी दिशा में उड़ सकती है ये चिड़िया

Last Updated:

खूबसूरत पक्षियों की बात हो और हिमंगबर्ड का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं हो सकता. छोटे आकार की इस चिड़िया में उड़ने की क्षमता ऐसी है कि बड़े से बड़ा पक्षी भी पानी भर जाए. इसमें उड़ने की ऐसी कला है कि ये हवा में एक जगह स्थिर रह सकता है. उल्टी दिशा में उड़ सकता है.

हमिंगबर्ड की दुनिया में 366 प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें सबसे छोटी प्रजाति बी हमिंगबर्ड है, जो केवल क्यूबा में मिलती है. इसकी लंबाई करीब 5 से 6 सेंटीमीटर और वजन लगभग 2 ग्राम होता है. यह इतना छोटा होता है कि दूर से देखने पर कई बार मधुमक्खी जैसा लगता है. इसी वजह से इसका नाम बी हमिंगबर्ड पड़ा है. (सभी फोटो-pixabay)

पक्षियों को आमतौर पर आगे की तरफ उड़ते हुए देखा जाता है, लेकिन हमिंगबर्ड आगे, पीछे, दाएं और बाएं सभी दिशाओं में उड़ सकता है. यहां तक कि हवा में उल्टा भी उड़ सकता है. इसके पंखों की खास बनावट और कंधे के लचीले जोड़ उसे ऐसा करने में मदद करते हैं. पीछे की तरफ उड़ने की यह क्षमता इसे पक्षियों की दुनिया में बेहद खास बनाती है.

नेशनल जू की एक रिपोर्ट के मुताबिक हमिंगबर्ड की सबसे खास खूबियों में से एक है हवा में स्थिर रहना. यह किसी फूल के सामने बिना आगे बढ़े हवा में मंडरा सकता है और इसी स्थिति में अपनी लंबी चोंच से फूलों का रस पीता है. इसके पंख आठ के आकार जैसा मूवमेंट करते हैं. इससे पंखों को ऊपर और नीचे दोनों दिशाओं में लिफ्ट मिलती है. यही वजह है कि यह हवा में एक जगह टिक पाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हमिंगबर्ड के पंखों की गति किसी को भी हैरान कर सकती है. सामान्य उड़ान के दौरान इसकी कई प्रजातियां अपने पंख एक सेकंड में करीब 50 से 80 बार तक फड़फड़ाती हैं. कुछ प्रजातियों में तेज गोता लगाने के दौरान यह संख्या 200 बार प्रति सेकंड तक पहुंच सकती है. पंखों की इसी तेज गति से भिनभिनाने जैसी आवाज निकलती है. इसीलिए इसे हमिंगबर्ड कहा जाता है.

इतने छोटे शरीर में हमिंगबर्ड का दिल भी बेहद तेजी से काम करता है. उड़ान के दौरान इसकी धड़कन 1,200 बार प्रति मिनट से भी ज्यादा हो सकती है. इसकी ऊर्जा की जरूरत भी बहुत अधिक होती है. इसलिए इसे दिनभर थोड़े-थोड़े अंतराल पर भोजन करना पड़ता है. इसका मेटाबॉलिज्म यानी शरीर में ऊर्जा बनाने और खर्च करने की प्रक्रिया बेहद तेज होती है. यह बिना रुके, बिना थके 18 से 20 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है.

हमिंगबर्ड के लिए रात का समय चुनौतीपूर्ण होता है. रात में फूलों का रस नहीं मिलता और इतनी छोटी काया के कारण शरीर की ऊर्जा तेजी से खर्च होती है. इससे बचने के लिए यह टॉरपोर नाम की अवस्था में चला जाता है. यह हाइबरनेशन यानी शीतनिद्रा जैसी स्थिति होती है. इस दौरान इसके शरीर का तापमान, दिल की धड़कन और मेटाबॉलिज्म काफी कम हो जाते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X